सारण में राजद को एक और बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

लोकसभा चुनाव के बाद सारण में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद मशरक प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा सिंह ने राजद पार्टी के नेतृत्व एवं नीति से असंतुष्ट होकर राजद की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद  प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह ने सारण राजद जिलाध्यक्ष के नाम से पत्र लिखकर सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय के पास भेज दिया। साथ ही साथ मशरक राजद प्रखंड कमेटी को भंग भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मैं अपने आप को राजद पार्टी में असहज महसूस कर रहा था। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को कोई तरजीह नही दिया जाता है।

लोकसभा चुनाव के बीच लालू यादव को फिर बड़ा झटका, RJD के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप - News18 हिंदीरोहिणी आचार्य को मिला था सारण से टिकट

बता दें कि सारण लोकसभा सीट से इस बार राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को टिकट मिला था। हालांकि, वह जीत नहीं पाईं। भाजपा के राजीव प्रताप रुडी ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज कर ली। ध्यान देने वाली बात यह है कि मतदान के दौरान छपरा में भाजपा और राजद समर्थकों के बीच हाथापाई तक हो गई थी।

बाद में इस विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर सारण में खूब आक्रोश देखा गया था। तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों को किसी तरह से शांत कराया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading