‘यादवों को टारगेट किया जा रहा’, तेजस्वी के इस आरोप पर मांझी का पलटवार…

पटना. बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है. इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लालू यादव और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया है.

जब भी बिहार में कोई संकट होता है, तेजस्वी यादव यहां नहीं होते : जीतनराम  मांझी

मांझी ने कहा है कि- तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं, उनको पहले सही से मामले की जानकारी रखनी चाहिए तब बोलना चाहिए. जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार जो 2005 से पहले थी उनको लॉ एंड ऑडर पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है. चाहे तेजस्वी यादव हो या लालू यादव हो इन दोनों को अपराध पर बात करने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि इन्हें पहले अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उसके बाद कुछ भी बोलना चाहिए.

इसके आगे केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वर्तमान में यदि अपराध की संख्या बढ़ी है तो उसे पर कार्रवाई हो रही है और तुरंत एक्शन लिया जा रहा है. लेकिन उनके समय में एक्शन तो दूर की बात है उल्टा अपराधी उनके घर जाते थे और चाय पीकर वहां नेगोशिएशन किया जाता था, लेकिन अब ताकत नहीं है कि कोई ऐसा करे.

बता दें कि छपरा में हुई एक घटना के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रदेश में लगातार यादव समाज के लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में हर एक घटनाक्रम को आपके सामने रखा. बिहार में पूरी तरह से अपराधीकरण हो चुका है और अपराधियों का बोलबाला हो चुका है. किसी को कोई मतलब नहीं है. सरकार में बैठे हुए लोगों को लॉ एंड आर्डर को कैसे मेंटेन करें इसकी समीक्षा करें इस पर कार्रवाई करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading