अगले 4 महीने तक बिहार में नहीं होगा बालू खनन, एनजीटी ने लगाई रोक….

पटना: बिहार में अगले 4 महीने के लिए बालू खनन पर सरकार ने रोक लगा दी है. हर साल मानसून के समय बिहार सरकार बालू खनन पर रोक लगाती रही है. इस बार भी आज से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है. यह रोक 15 अक्टूबर तक लगी रहेगी. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह की तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई है.

बालू के अवैध खनन की रोक के लिए जागरुक है बिहार सरकार, उठाये कड़े कदम |  NewsTrack Hindi 116 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक

खान भूतत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून अवधि में एनजीटी के निर्देशानुसार बालू खनन पर 16 जून से 15 अक्टूबर तक रोक लगाई गई है. इस दौरान बालू के बड़े भंडारण करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. खान भूतत्व विभाग की तरफ से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश भी दिया गया है. बालू खनन रोक की अवधि में खान भूतत्व विभाग जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निगरानी भी करेगा.

बालू घाट की नीलामी पर सवाल

बिहार में बालू घाट की नीलामी से सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है लेकिन अवैध खनन के कारण कई बार सवाल खड़े भी होते हैं. साथ ही बालू खनन पर रोक के बाद भी कई जगह बालू माफिया खनन करते हैं. उसी को लेकर इस बार भी सख्त निर्देश दिया गया है और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading