नीट पेपर लीक मामले में आज से ईओयू की पूछताछ, 9 अभ्यर्थियों को अभिभावकों के साथ बुलाया

पटना: नीट पेपर लीक मामले में आज बिहार ईओयू 9 अभ्यर्थियों से उनके अभिभावकों के साथ पूछताछ करेगी. यह पूछताछ 2 दिनों तक चलेगी. इसके लिए अलग-अलग अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिन बुलाया गया है. आज मंगलवार और कल बुधवार को यह पूछताछ चलेगी, जिसमें ईओयू यह पता लगाएगी कि आखिर परीक्षा माफियाओं के पास इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर और रोल कोड कैसे प्राप्त हुए? पुलिस को परीक्षा माफियाओं के पास से 11 अभ्यर्थियों के रोल नंबर और रोल कोड मिले थे, जिसमें से दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

NEET Result 2024 Live: Will NEET UG be held again? Here's what NTA said |  Hindustan Times9 नीट अभ्यर्थियों से पूछताछ करेगी ईओयू

आर्थिक अपराध इकाई ने अब तक जिन 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें चार अभ्यर्थी हैं. पुलिस इन चारों अभ्यर्थियों को दोबारा डिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. आज से पुलिस एनटीए से जानकारी मिलने के बाद समन भेज कर अभ्यर्थियों को अभिभावकों के साथ बुलाया है. समन मूल रूप से अभिभावकों को भेजा गया है और अभ्यर्थियों के साथ आना अनिवार्य है.

शिक्षा मंत्री ने गड़बड़ी की बात स्वीकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मान लिया है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने कहा है कि इसमें एनटीए के बड़े अधिकारी भी दोषी पाए गए तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. बच्चे और अभिभावक निश्चित रहें, केंद्र सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. एनटीए में सुधार की जरूरत है.

छात्रों के साथ अभिभावकों को भी बुलाया

आज देखने वाली बात होगी कि कितने अभ्यर्थी ईओयू के बुलावे पर अभिभावक के साथ पहुंचते हैं. सभी की नजरें इस पर बनी हुई है. ईओयू जानना चाहती है कि परीक्षा माफियाओं के पास इन अभ्यर्थियों के रोल कोड, रोल नंबर जैसी जानकारियां कहां से आ गए? सभी 11 अभ्यर्थी बिहार के विभिन्न जिलों के हैं, जिसमें सात लड़कियां हैं. अनुसंधान के क्रम में ईओयू ने 5 मई की सुबह प्राप्त हुए, प्रश्न पत्र की मूल कॉपी एनटीए से मांगी है. हालांकि एनटीए ने अब तक ईओयू को प्रश्न पत्र की मूल कॉपी नहीं भेजी है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading