बिहार के इन सात जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, जानें आईएमडी का ताजा अपडेट

प्रचंड गर्मी से राजधानी समेत दक्षिण बिहार के जिले त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भीषण लू की वजह से जहां दिन तपने के साथ जल रहा है, वहीं रात में लोग बेचैन हैं। दिन में गर्म पछुआ हवा का प्रवाह तो रात में पुरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी लोगों का जीना मुहाल किए हुए है।पटना समेत दक्षिणी भागों में बीते नौ दिनों से प्रचंड गर्मी व लू का सितम जारी है। सूर्य के तल्ख तेवर और बादलों व वर्षा के अभाव ने तापमान को भी सामान्य से ऊपर बनाए हुए हैं। लोगों को चार से पांच दिनों तक गर्मी का सितम झेलना होगा।

After 2 hours of rain, the weather is pleasant, people get relief from the  heat | रायसेन में झमाझम बारिश: 2 घंटे की बारिश के बाद मौसम सुहाना, लोगों को  गर्मी से राहत - Raisen News | Dainik Bhaskarमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून का असर अगले तीन से चार दिनों में दिखाई पड़ने लगेगा। हालांकि, 21-23 जून के आसपास मानसून की गतिविधि के कारण राजधानी समेत सभी जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है। मंगलवार को पटना समेत नौ जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, गया एवं जहानाबाद में भीषण गर्मी के साथ लू को लेकर रेड अलर्ट  जारी किया गया है, जबकि अन्य भागों में गर्म दिन रहने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम

उत्तरी भागों के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे जिला रहा। किशनगंज के गलगलिया में 5.4 मिमी, चरघरिया में 3.2 मिमी, किशनगंज में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात एवं 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सोमवार को पटना समेत गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई, बिक्रमगंज, अरवल एवं मुंगेर में लू का प्रभाव बना रहा।

सामान्य से अधिक तापमान कर रहा परेशान

राजधानी समेत प्रदेश में जहां एक ओर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, तो दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन में अधिकतम तापमान अधिक होने के कारण लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान हैं तो रात में भी न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमस भरी गर्मी परेशानी कर रही है। इस दौरान पुरवा हवा भी लोगों को राहत नहीं दे रही है। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री वृद्धि के साथ 28.6 डिग्री, गया के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 30.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading