बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए सीएम नीतीश ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ और सुखाड़ को लेकर हाई लेवल बैठक करेंगे. हालांकि बिहार में इस साल अब तक मानसून नहीं आया है लेकिन मौसम विभाग का आकलन है कि अगस्त-सितंबर में औसत से अधिक बारिश होगी. ऐसे में बाढ़ से तबाही इस साल मच सकती है. वहीं, उत्तर बिहार की कई नदियों का जलस्तर नेपाल से आने वाले पानी के कारण बढ़ने लगा है. लिहाजा बाढ़ को लेकर एक बार फिर से चिंता बढ़ने लगी है.

Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar with Deputy Chief Ministers Samrat  Choudhary and Vijay Kumar Sinha during the inauguration of roads and  bridges via video conference #Gallery

बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री एक तरफ जहां बाढ़ की तैयारी की पूरी रिपोर्ट लेंगे तो वहीं सुखाड़ की स्थिति का भी आकलन करेंगे, क्योंकि मानसून नहीं आने के कारण अभी तक धान की रोपाई बहुत ज्यादा नहीं हो पाई है. ऐसे में इन दोनों स्थितियों पर मुख्यमंत्री आगे की रणनीति तैयार करेंगे. शाम 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर बैठक होगी, जिसमें जल संसाधन विभाग, आपदा विभाग, कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभाग के मंत्री और मुख्य सचिव सहित सभी आलाधिकारी मौजूद रहेंगे.

अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल बाढ़ के पहले तैयारियों की समीक्षा करते हैं और इस बार भी अब तक क्या तैयारी है, आज उसकी पूरी रिपोर्ट लेंगे. इस बार प्री मानसून की बारिश पटना सहित कई जिले में नहीं हुई है और मानसून आने में भी विलंब हो रहा है. वहीं, भीषण गर्मी के कारण जलस्तर नीचे चला गया है. पहाड़ी इलाकों की स्थिति सबसे खराब है. भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री पहले भी उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं और दिशा निर्देश भी दे चुके हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading