भरी सभा में पीके ने जन सुराज को पार्टी बनाने का डेट किया कन्फर्म

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यह कन्फर्म कर दिया है कि जन सुराज कब तक पार्टी बन जाएगी। बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव  को लेकर काफी एक्टिव हैं। पिछले कई दिनों से वह लगातार यह कह रहे हैं कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।  लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले हम लोगों ने तय किया है कि 2 अक्टूबर को जब जन सुराज अभियान के 2 साल पूरे हों तब इसे पार्टी में तब्दील किया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने नीतीश को किया चैलेंज, कहा- दम है तो लालू यादव को कैमरा के  सामने भ्रष्टाचारी कह कर दिखा देंपार्टी बनते ही होंगे एक करोड़ सदस्य- प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को जब दल के रूप में जन सुराज की औपचारिक घोषणा होगी, तब ये देश की पहली ऐसी पार्टी होगी। जिसके बनते ही एक करोड़ सदस्य होंगे। यह पहले ऐसा दल होगा, जिसे बनाने वाला किसी समुदाय, परिवार और जाति विशेष से नहीं होगा। इसे बिहार भर के लोग मिलकर बना रहे होंगे।  उन्होंने कहा कि इसके नेता ना प्रशांत किशोर थे, ना होंगे। जो लोग इस पार्टी को बनाएंगे, 2 अक्टूबर को वे लोग मिलकर इसका संविधान भी बनाएंगे। वे लोग चुनाव के माध्यम से इसका नेता चुनेंगे। इसका नेता कभी प्रशांत किशोर नहीं हो सकते।

मैं यहां नेता बनने नहीं आया हूं- प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं यहां नेता बनने नहीं आया हूं, हमारी भूमिका सूत्रधार की है। उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री तक बनाने में मेरी भूमिका रही। इतना ही नहीं, देश में 10 मुख्यमंत्री भी बनाए, लेकिन इस काम को 2 साल पहले छोड़ दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम जिसका हाथ पकड़ लें, वही जीतकर राजा हो जाता है। तो हमने यह तय किया कि अब किसी दल या नेता का नहीं बल्कि बिहार की जनता का हाथ पकड़ते हैं, ताकि आप में जो सक्षम आदमी है, वह जीतकर आए और बिहार को आगे बढ़ाए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading