इस वक्त आईएएस केके पाठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक IAS केके पाठक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ज्वाइन नहीं करेंगे. दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से केके पाठक का नेम प्लेट हटा दिया गया है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन राजस्व विभाग के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ने राजस्व विभाग को जॉइन नहीं करने का मन बनाया है.










