नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, नौकरी-रोजगार समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है. सुबह 11:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक शुरू होगी. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. 14 जून को मुख्यमंत्री ने इससे पहले कैबिनेट की बैठक की थी. लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद 14 जून को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी. लगभग 3 महीने के बाद हुई बैठक में 25 एजेंडे पर मुहर लगी थी. जिसमें कई बड़े फैसले भी शामिल थे.

Nitish Kumarरोजगार-नौकरी पर बड़े फैसले की उम्मीद

बिहार सरकार ने सरकारी नौकरी और रोजगार को लेकर जो वादा किया है, उसमें एक साल के अंदर बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी और रोजगार देना है. बिहार विधानसभा का चुनाव अगले साल होना है. सरकार की ओर से उसकी तैयारी भी हो रही है. ऐसे में कैबिनेट की बैठक में उस पर बड़ा फैसला भी हो सकता है.

मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे सीएम

वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार का दिन कैबिनेट की बैठक के लिए तय कर रखा है लेकिन पिछली बार शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी. वहीं, आज गुरुवार को यह बैठक हो रही है. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे लेकिन सबकी नजर कैबिनेट की बैठक में उस पर रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर क्या फैसला लेती है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.