नीट पेपर लीक मामले में छात्र का कबूलनामा, कहा-‘जो आंसर रटवाया गया, वही सारे प्रश्न परीक्षा में आए’

पटना: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. मंगलवार और बुधवार को 9 छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ पटना बुलाया गया था. मंगलवार को हालांकि कोई छात्र पूछताछ में शामिल होने नहीं आया था लेकिन बुधवार को कई छात्र जांच अधिकारी के सामने उपस्थित हुए. वहीं, एक छात्र ने ईओयू अधिकारियों के सामने जो कबूलनामा दिया है, वह चौंकाने वाला है. उसने कई अहम खुलासे किए हैं. इसके साथ ही आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु की संलिप्तता पर भी मुहर लगाई है.

NEET PAPER LEAKपटना के छात्र का बड़ा कबूलनामा

पटना के रहने वाले छात्र अनुराग यादव ने अपने लिखित में बताया कि वह नीट की परीक्षा की तैयारी कोटा में कर रहा था, उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु जो कि दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है, उसने उसे बताया कि 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा है, लिहाजा कोटा से वापस आ जाए. उसने यह भी बताया कि परीक्षा के लिए सेंटिंह हो चुकी है. जिसके बाद वह कोटा से पटना आ गया.

‘नीट प्रश्न पत्र का आंसर रटवाया गया मुझे’

अनुराग ने अपने लिखित कबूलनामे में बताया कि 4 मई 2024 को उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु ने उसे अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास छोड़ दिया. जहां नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र के साथ-साथ उसे आंसर शीट भी दिया गया. रात भर उसने उसे पढ़ा और जमकर रटा. उसका एग्जाम सेंटर डीवाई पाटिल स्कूल में था. एग्जाम में भी वही सवाल पूछे गए थे, जो उसे रात को रटवाए गए थे.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading