मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित कार्यालय में जन सुराज द्वारा मिलन समारोह का योजन हुआ। जहां जन सुराज से हाल ही में जुड़े नये साथियों का सम्मान करने के साथ जिला व प्रखंड में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें अलग-अलग दलों को छोड़ कर लोग जन सुराज में शामिल हुए।

इस दौरान रानू शंकर, तेज नारायण सहनी, दिनेश पुष्पम, मुखिया, नंद किशोर निराला, राजीव कुमार सिंह, ई. रितेश सिंह, मनीष राज, केके कौशिक, डॉ. प्रियंका कुमारी, रोहितेश्वर सिंह, वरुण कुमार, रजनीश सिंह, सदरुल खान सहित सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने जन सुराज का दामन थामा।

इसके साथ ही सभी ने प्रशांत किशोर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभापति सकल देव सहनी, जिला महासचिव शशि भूषण सिंह, जिला युवा अध्यक्ष सावन पांडेय, मो. लाल बाबू, सुदर्शन मिश्रा, मनोज राय, प्रो. अरुण कुमार सिंह, अली अफरोज, उषा सिंह, डॉ. प्रज्ञा कुमारी, रंजना कुमारी, रंजीत तिवारी, रंजीत श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर सिंह मुकेश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।









