मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा योगा कार्यकम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर स्थित कोल्हुआ पैगम्बरपुर में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिमुल, मुजफ्फरपुर डेयरी के कैंपस में योगा कार्यकम का आयोजन  किया गया। जहां प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के बीके सीता बहन, बीके चेतन बहन, बीके भास्कर भाई एवं बीके संजय भाई ने योग पर प्रकाश डालते हुए योग करायें।

जहां उन्होंने बताया कि ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 150 देशों में तथा भारत के दस हजार केन्द्रों पर लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सतत् चलाया जाता है। वहीं संघ के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने संघ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में संचालित समितियों के सदस्यों से भी योग करने का अनुरोध किया।

साथ ही संघ के पदाधिकारी-कर्मचारियों, ग्रामीण स्तर पर संघ से जुड़े लोगो को जागरुक करते हुए योग करने-कराने का अनुरोध किया। बता दें कि सभी शीतक केन्द्रों एवं युनिट गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर एवं सीतामढ़ी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें संघ के हजारों कार्यकर्ताओं महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया तथा योग के लाभ से रुबरु हुए।

वहीं प्रभारी विपणन उमाकान्त ठाकुर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग जीवन दायिनी है, इसे अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं को भी योग के महत्व को समझने एवं इसका लाभ लेने का आह्वान किया तथा अपने नेतृत्व में घर के सभी सदस्यों से योग कराने की जवाबदेही के निर्वहन का भी अनुरोध किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी विपणन उमाकांत ठाकुर ने किया।

इस मौके पर असलम परवेज, सहायक महाप्रबंधक, सुनील कुमार, दीपक कुमार, दीनानाथ, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, शिव शंकर प्रसाद सिंह, विवेक कुमार झा, स्निग्धा, नुपुर, साक्षी, मंतोष, संतोष, राजशेखर, सुरेन्द्र, सुबोध कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading