बिहार मौसम अपडेट: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश

पटना: बिहार में मॉनसून प्रवेश कर गया है. राज्य के सीमांचल के किशनगंज और अररिया जिले में देर रात से ही बारिश देखने को मिल रही है. हालांकि मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर साफ तौर से कुछ भी नहीं कहा है. इधर, राजधानी पटना के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. वहीं बक्सर में मौसम ने करवट ली है, जिससे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश इंसान के साथ पशुओं के लिए भी राहत की खबर लेकर आई है. पिछले कई दिनों से बक्सर का तापमान 47.2 डिग्री चल रहा था.

madhya pradesh mausam ka hal heavy rain alert in mp imd prediction for madhya pradesh - मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दियासीवान में मौसम ने ली करवट

सिवान में भी मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों में काफी खुशी हैं. तेज आंधी के साथ हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. वहीं बारिश से पहले कई जगहों पर तेज हवाओं ने भी मौसम सुहाना कर दिया. हर कोई सोशल मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहा है. बता दें कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश

सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, छपरा और मधुबनी जिले के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मॉनसून का असर पूरे बिहार में देखने को मिलेगा. मॉनसून ने 19 जून की रात ही पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर अपना रुख कर लिया था. माना जा रहा है कि 21 जून यानी आज से सीमांचल और आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून की बारिश देखने को मिलेगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading