बिहार के इन जिलों में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में आंधी के साथ बारिश के आसार

बिहार में मानसून के प्रभाव से गुरुवार को काले बादलों के साथ रिमझिम बारिश से कई जिलों में मौसम सामान्य बना गया। तापमान में गिरावट होने के साथ भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पटना, गया, सहित छपरा तक मानसून के प्रसार के आसार प्रबल है।

Bihar Weather: पटना, भोजपुर, छपरा, गया में कब होगी जोरदार बारिश; कहां फंसा  मानसून, बिहार में मौसम का हाल जानें - Bihar Weather Update IMD told When  will there be heavy rain

शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा से चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा होते रहेगी। शुक्रवार को सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। सहरसा के सतार कटैया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही और सूर्य के तेवर नर्म पड़ने से लाेगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है।

इन शहरों में दर्ज हुई वर्षा

सहरसा के सौरबाजार में 71.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, सहरसार के सोनबरसा में 68.2 मिमी, मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 62.6 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहिया में 56.2 मिमी, वर्षा दर्ज की गई। वहीं, समस्तीपुर के हसनपुर में 50.4 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 50.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 48.6 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 45.6 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 45.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहा।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading