मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर में दीपक सिनेमा के निकट मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शाखा के सदस्यों द्वारा योग किया गया साथ ही आसपास के लोगों को योग के फायदे बताकर उन्हें भी योग करने के लिए जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि योग हमारी रोजमर्रा की चिंताओं से परे जाकर शुद्ध चेतना में प्रवेश करती है, जो हमें खुशी और संतुष्टि प्रदान करती है।  योग करने के कई फायदे हैं। जहां सिर्फ जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। वही योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है।  योग तनाव से राहत,बेहतर नींद ,भूख और पाचन जैसे सभी समस्याओं से निदान दिलाता है।

इससे दिमाग को हमेशा शांत रहता है। कार्यक्रम में संयोजिका पूजा खेतान, शाखा सचिव, राखी खेतान, प्रीति टेकरीवाल, सलोनी टेकरीवाल, वर्षा बंका, गरिमा अग्रवाल एवं अन्य शाखा सदस्या मौजूद थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading