बिहार में अररिया के बाद एक और पुल हुआ ध्वस्त, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

अररिया के बाद बिहार में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। इस बार सिवान जिले  के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव में नहर के बीचोबीच बना नहर पुल अचानक ध्वस्त हो गया है। पुल के टूटने की वजह से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल टूटा, पिलर धंसते ही हो धड़ाम,  तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप, देखें VIDEO - News18 हिंदीबड़ी वजह आई सामने

सीवान  में पुल टूटने की वजह मिट्टी कटाव बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के अररिया में भी नवनिर्मित बकरा पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई थी।

अररिया पुल मामले में कई इंजीनियरों पर गिरी गाज, ठेकेदार हुआ ब्लैकलिस्टेड

अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले में कई इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। राज्य सरकार ने जांच समिति बनाकर 7 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading