बिहार के इन जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

बिहार : दक्षिण-पश्चिम मानसून पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान पहुंचने के आसार है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में गरज-तड़क के साथ हवा की तेज रफ्तार व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान सामान्य बना रहेगा।

Bihar Monsoon starts affecting weather heavy rain warning today in these  districts - Bihar Monsoon: मौसम पर मॉनसून का असर शुरू, बिहार के इन जिलों  में आज भारी बारिश की चेतावनी, बिहारबिहार के तीन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

जबकि, उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा के आसार हैं। बुधवार को पटना सहित 26 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी व रोहतास में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 280.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रोहतास इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा

किशनगंज जिले के दिघलबैंक में 116.2 मिमी, तैबपुर में 85.6 मिमी, ठाकुरगंज में 77.2 मिमी, किशनगंज में 62.4 मिमी, फारबिसगंज में 55.4 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 54.6 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 50.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 46.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 45.2 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 43.2 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 42.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 40.4 मिमी एवं रोहतास के इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.