बिहार में फिर से नौकरियों की बहार, इन 3 विभागों में होगी सबसे अधिक भर्ती

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में फिर से नौकरियों की बहार आ रही है। नीतीश कुमार की सरकार अपने हर वादे को पूरा करती है। अपने वादे के तहत उन्होंने लगभग पांच लाख युवाओं को नौकरी उपलब्ध करा दी है।

Chhattisgarh Sarkari Naukri 2023: उच्च शिक्षा विभाग में निकली बंपर वैकेंसी,  जानें आवेदन की आखिरी तारीख - News Nation

इन 3 विभागों में होगी बंपर सरकारी भर्ती

राजीव रंजन ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में तकरीबन तीन लाख सरकारी नौकरी दिए जाने की दिशा में तैयारी पूरे जोरों पर है। इन नौकरियों के तहत सबसे अधिक नियुक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य व गृह विभाग में होनी है।

इन विभागों में भी निकलेगी वैकेंसी

इसके अतिरिक्त सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, लघु जल संसाधन व कृषि विभाग आदि में भी नौकरियां होनी है। वहीं सरकार लोगों को रोजगार देने के मोर्चे पर भी तेजी से काम कर रही है। लघु उद्यमी योजना के तहत बिहार के करीब 94 हजार परिवारों को दो-दो लाख रुपए दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading