इंडोनेशिया: 24 से 29 जून तक बांगडूग, इंडोनेशिया में आयोजित 5वीं ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वीयो को धूल चटा दिया। बता दें कि इस बार 1 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांश्य पदक समेत कुल 8 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है।
इससें पहले भी 2022 में बंगलादेश में आयोजित ऐशियन सवात् चैंपियनशिप में भारत 4 पदक जिता था। वहीं इसबार गोल्ड के साथ मेडल टैली सिधे दोगुना कर दिया। इस प्रतियोगिता में ऐशिया महादेश के भारत समेत लगभग 16 देशों के बॉक्सर ने भाग लिया था। साथ ही भारतीय टीम के कोच के तौर पर गऐ राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को ऐशियन सवात् कॉन्फेडरेशन, इरान के प्रेसिडेंट डॉ हमीद रज्जा् के द्वारा बेस्ट कोच अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
जहां भारत की ओर से गए टीम मैनेजर शिल्पी सोनम व चेफ डे मेशन नवजोत ब्रजोत को आयोजन कमीटी के द्वारा ऑफिसियल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पदक विजेता सभी खिलाड़ियों व कोच को राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सूखविंदर सिंह, राष्ट्रीय सचिव परमजीत कौर समेत सभी सद्स्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

विजेता खिलाड़ियों के नाम
स्वर्ण पदक- तान्या प्रमाणिक (बंगाल)
रजत पदक- स्वीटी कुमारी, अनुष्का अभिषेक, (बिहार) देवोद्रिता दास (बंगाल)
कांश्य पदक- प्रियम कर्ण, आशिफ अनवर (बिहार), वरूण वालिया (हिमाचल प्रदेश) दिपनवेश दास (बंगाल)








