समस्तीपुर :बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मुसरीघरारी थाने के बी एलौथ के पास देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घर के बाहर बैठी महिलाओं को कुचल दिया. इससे दो महिला की मौत हो गयी, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जख्मी महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, हादसे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा. बाद में प्रशासन की पहल पर जाम हटा और आवागमन शुरू हुआ.
मृतक की पहचान हरपुर एलौथ निवासी रंजीत साह की पत्नी रंजु देवी (32), महेश महतो की पत्नी धर्मशीला देवी (42) के रूप मे की गयी है. वहीं घायल महिला की पहचान उक्त गांव के ही संजीत साह की पत्नी किरण देवी के रूप मे कि गयी है. जानकारी के मुताबिक महिलाएं समूह में तीज व्रत कर रतजगा कर रही थी और गाना गाती हुई जा रही थीं, तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल डाला. जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी और एक महिलाएं घायल हो गयी हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.