बिहार की इन बेटियों के सिर सजा मिस एंड मिसेज ग्लोबल का ताज, ऐसे हुआ चयन

ब्रांड एनसी और नारी नीति फाउंडेशन इंडिया द्वारा पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक होटल में मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन 10 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में चमचमाती रौशनी के बीच जैसे ही मॉडल्स ने रैंप वॉक पर अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की, सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

फिनाले की शुरुआत चयनित 20 प्रतिभाओं के एथनिक राउंड से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान में अपना जलवा बिखेरा. इसके बाद कैजुअल राउंड में थीम शक्ति के तहत प्रतिभागियों ने नारी शक्ति रूप का प्रदर्शन किया.

इसके बाद गाउन राउंड हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बड़ी खूबसूरती से अपने-अपने परिधानों को प्रस्तुत किया. इसमें जजों ने सवाल-जवाब किया, जिसका प्रतिभागियों ने बड़े आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया.

इसके बाद फैमिली राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने परिवार के साथ रैंप वॉक किया. फैमिली रैंप वॉक ने वहां खड़े लोगों का दिल जीत लिया.कार्यक्रम में मिस कैटेगरी में केतकी विजेता रहीं, जबकि नेत्रा प्रथम और मोहिनी दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं मिसेज कैटेगरी में डॉ. मुक्ता विजेता रहीं और नेहा सिंह प्रथम व राज लक्ष्मी गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading