काराकाट से चुनाव हारने वाले उपेंद्र कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा

पटना: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब उनका राज्यसभा जाना तय है. इससे पहले भी वह राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के भी वह सदस्य रह चुके हैं.

Bihar Upendra Kushwaha to start march against CAA and NRC | बिहार: CAA और  NRC के खिलाफ \'समझो समझाओ, देश बचाओ जागरूकता यात्रा\' निकालेंगे उपेंद्र  कुशवाहा

उम्मीदवारी पर क्या बोले कुशवाहा?

राज्यसभा उम्मीदवारी पर उपेंद्र कुशवाहा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम घटक दलों का आभार जताते हुए कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए मिलजुलकर सभी लोग काम करेंगे.

काराकाट में चुनाव हारे थे कुशवाहा

हालिया लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से वह काराकाट सीट से आरएलएम के टिकट पर चुनाव लड़े थे. हालांकि उनको करारी शिकस्त मिली थी, वह तीसरे स्थान पर रहे. सीपीआई माले कैंडिडेट राजाराम सिंह कुशवाहा ने उनको बड़े अंतर से हराया था. भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे.

बिहार दो सीटों पर राज्यसभा उपचुनाव

बिहार में राज्यसभा की दो सीट खाली हुई है. आरजेडी सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव जीती हैं. जिस वजह से उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर भी नवादा से लोकसभा का चुनाव जीते हैं. इसलिए उन्होंने भी राज्यसभा की सीट छोड़ दी है.

उपचुनाव का अब तक ऐलान नहीं

हालांकि अभी तक निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषणा नहीं की है लेकिन एक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा का जाना अब तय हो गया है. बीजेपी नेताओं के साथ-साथ कुशवाहा के नजदीकियों का भी कहना है कि उनका नाम फाइनल हो गया है. चुनाव की घोषणा के बाद एनडीए की तरफ से आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading