बिहार में फिर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने दोनों डिप्टी सीएम से कर दी बड़ी अपील

बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकार पर हमले लगातार जारी हैं। तेजस्वी यादव के साथ ही पार्टी के अन्य नेता प्रवक्ता भी बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की कार्यशैली और विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सवाल उठाए और कहा कि

Bihar: Bjp's Reply To Tejashwi, Sinha Said - Bjp Is A Non-aligned Party;  Samrat Chaudhary, Vijay Sinha, Rjd - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar  :तेजस्वी को भाजपा का जवाब, सिन्हा

बिहार में अनियंत्रित जानलेवा अपराध पर मुख्यमंत्री और उनके दो-दो डिप्टी सहायकों की चुप्पी उनकी अपराध रोकने की असमर्थता,अक्षमता एवं अशक्तता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने एक्स मीडिया पर मंगलवासर को दो अलग-अलग पोस्ट डाली, जिसमें रोहतास के डिहरी में मीठापुर गांव की नीतू कुशवाहा की हत्या और दूसरे में बढ़ती घटनाओं पर उंगली उठाई है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से अनुरोध किया है कि बिहारवासी अपने जान-माल की रक्षा स्वयं करें।

तेजस्वी ने इन घटनाओं का किया जिक्र

रोहतास की घटना का हवाला देकर तेजस्वी ने लिखा कि दिल दहलाने वाली निर्मम घटना में रोहतास के डिहरी में मीठापुर गांव की बेटी नीतू कुशवाहा का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। कुछ दिन पहले ही नवीनगर में भी दूसरी बेटी श्रेया की हत्या की गयी थी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ हैं। महिलाओं और बेटियों पर सत्ता संरक्षित अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं बची। सरकार की तरफ से कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं करता। बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं से कुछ लेना-देना ही नहीं है। बताएं कि बिहार में हाल के दिनों में नेता प्रतिपक्ष विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार उंगली उठा रहे हैं। राजद ने अपने सभी प्रवक्ताओं और अन्य दूसरे नेताओं के साथ सहयोगी दलों से भी आग्रह किया है कि वे आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading