शिक्षा विभाग के अधिकारीयों पर बेंच-डेस्क की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता का आरोप, 4 निलंबित

पटना:शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ भी इन दिनों एक्शन में है. स्कूलों में बेंच डेस्क की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर किशनगंज जिला के चार अधिकारियों को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है. किशनगंज के डीईओ मोतीउर रहमान, डीईओ (प्राथमिक शिक्षा) सूरज कुमार झा, जिले के तत्कालीन डीईओ और वर्तमान में गोपालगंज के डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता और डीईओ (स्थापना) राजेश कुमार सिन्हा को विभाग ने प्रमाणित आरोपों की जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित किया है.

Bihar Education: बिहार के शिक्षकों पर अब तकनीक के जरिए रखी जाएगी नजर…बेंच डेस्क योजना में लापरवाही का आरोप

शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के क्रम में बरती गयी अनियमितताओं की विस्तृत जांच की गई. उप विकास आयुक्त किशनगंज की अध्यक्षता में गठित जांच दल का संयुक्त जांच प्रतिवेदन 19 जून 2024 को दिया गया. उक्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार किशनगंज जिले में बेंच डेस्क योजना, विद्यालय जिर्णोद्धार एवं प्री-फैब स्ट्रक्चर निर्माण, आईसीटी लैब की स्थापना एवं नाईट गार्ड की बहाली, पेय जल योजना एवं हाउसकीपिंग योजना के तहत वेंडर का चयन एवं भुगतान में बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी कर वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि का दुर्विनियोजन किया गया है.

चार अधिकारी निलंबित

बता दें कि शिक्षा विभाग ने इन आरोपों के विरुद्ध चारों अधिकारियों को निलंबित किया है. निलंबन अवधि के दौरान सभी मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया के कार्यालय में निर्धारित किए गए हैं. निलंबन अवधि में सभी को अनुमान्य जीवन निर्वाह भत्ता मुख्यालय से देय होगा. आरोप पत्र और विभागीय कार्यवाही का संकल्प विभाग अलग से निर्गत करेगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading