बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल से फिर होगी पूछताछ, ईओयू ने बीपीएससी पर भी लगाया बड़ा आरोप

पटना: इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिक्षक बहाली TRE 3 पेपर लीक और सिपाही बहाली परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है. शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. वहीं इसी बीच शिक्षक बहाली TRE3 पेपर लीक कांड मामले में सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू को पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा है.

bihar dgp sk singhal assigned task to police of all districts anyhow murder  accused arrests - बिहार: DGP ने सभी जिलों की पुलिस को सौंपा टास्क, हत्या के  आरोपितों की हर हाल में हो गिरफ्तारी, बिहार न्यूज

EOU सूत्रों के अनुसार शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जांच अंतिम स्टेज में है लेकिन, बीपीएससी की गोपनियता का हवाला देकर जांच में जितना सहयोग करना चाहिए उतना सहयोग नहीं कर रहा है. अब भी बीपीएससी कुछ अहम जानकारी नहीं दे रहा है. यही वजह है कि शिक्षक बहाली TRE 3 पेपर लीक कांड मामले की जांच आखिरी दौर में लटकी हुई है. BPSC गोपनियता का हवाला देकर EOU के सवालों से पल्ला झाड़ रहा है.

वहीं EOU सूत्रों के अनुसार सिपाही बहाली मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के तत्कालीन अध्यक्ष पूर्व DGP संजीव कुमार सिंघल से दोबारा पूछताछ कर सकती है. आर्थिक अपराध इकाई के सूत्रों के अनुसार EOU जल्द ही इस मामले में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को नोटिस भेजेगा. बताया जा रहा है कि EOU एसके सिंघल से इस पूरे मामले में बरती गई लापरवाही और अनियमितता से जुड़े सवाल पूछेगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading