बिहार शिक्षा विभाग: अब शिक्षक लॉग आउट में कर रहे हेर-फेर,धड़ल्ले से चल रहा खेल

आनलाइन अटेंडेंस प्रक्रिया में विभाग जैसे-जैसे सख्ती बरत रहा है। शिक्षक भी उसकी काट निकालने में जुटे हुए हैं। पहले लाग इन और लौंगिट्यूड- लैटिट्यूड में दिक्कतें आ रही थी। जिसका समाधान होने के बाद अब शिक्षक मल्टीपल एप का उपयोग कर या एक ही मोबाइल से लाग आउट तकनीक को अपना कर या लाग आउट नहीं हो रहा है ऐसी परेशानी बताकर समय से पहले स्कूल छोड़ रहे हैं। जिले में कई जगहों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

Bihar teacher recruitment : divyang candidates application process begins 1 25 lakh bihar shikshak bharti updates - बिहार शिक्षक भर्ती : जमा होने लगे छूटे दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन, 25 जून ...

शिक्षकों ने बताया कैसे होता है खेल

इसमें कहलगांव, पीरपैंती, सन्हौला, बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड शामिल हैं। इसमें ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जिन्हें स्कूल खत्म करने के बाद अपने जिला मुख्यालय यानी भागलपुर लौटना होता है। कहलगांव प्रखंड में कार्यरत बीपीएससी से चयनित एक शिक्षक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हमारा विद्यालय एनटीपीसी के नजदीक है। यहां पर ज्यादा शिक्षक ट्रेन के माध्यम से स्कूल आते हैं।

साथ इसमें ज्यादा शिक्षक समय से पहले ही यानी निरीक्षण करके जाने के बाद या लांच के बाद ही वह घर को वापस लौट जाते हैं। उन्होंने यह बताया कि कुछ शिक्षक जो स्कूल में रहते हैं उनके मोबाइल से ही उन शिक्षकों का भी लॉग आउट होता है। विभाग को लॉग आउट के समय भी थंब या फेस रिकाग्निशन (चेहरे से पहचान) का आप्शन देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत की जाएगी, तो सारे स्कूल का वेतन रोक दिया जाएगा। इसमें मेरा भी नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ बिहपुर प्रखंड के एक शिक्षक ने बताया कि उनके भी स्कूल में यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में होने की वजह से शिक्षकों को ज्यादा चिंता नहीं रहती है। किसी एक के मोबाइल से आइडी पासवर्ड को लाग आउट कर दिया जाता है। अगर नहीं लाग आउट होता है तो इसकी शिकायत शिक्षक घर जाने के बाद शिक्षा विभाग को कर देते हैं।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading