बिहार में अब नहीं होगा जलभराव: 3 महीने तक अलर्ट पर अधिकारी, जलनिकासी होगी दुरुस्त

पटनाः बिहार में मानसून का आगमन हो चुका है. जगह-जगह मूसलाधार बारिश जारी है. ऐसे में शहर व गांव में जलभराव की समस्या ना हो, इसके लिए तैयारी जारी है. क्योंकि पिछले साल राजधानी पटना से जो जलभराव की तस्वीरें सामने आई थीं, वो बहुत हैरान कर देने वाली थीं. डिप्टी सीएम से लेकर मंत्रियों तक के आवास जलमग्न हो चुके हैं. शहरों में साफ-सफाई की तैयारी को लेकर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बयान जारी कर कहा, ‘मानसून के आगमन के साथ सभी नगर निगम को अलर्ट किया गया है. जनलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है.  नगर विकास विभाग खुद कड़ाई से मॉनिटरिंग कर रहा है.’

पटना में झमाझम बारिश से कई इलाकों में भारी जलजमाव, जानें शहर का अपडेट -  आंखें न्यूज़ 24, हिंदी न्यूज़,बिहार झारखंड, Aankhen News 24, Aankhen Live  News

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘सभी 19 निगम कार्यालय में क्विक रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है. अगले तीन महीने सभी अधिकारी सतर्क रहेंगे. किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाही करने वाले अधिकारी सीधा नपेंगे.’ साथ ही मंत्री नितीन नवीन ने राजधानी में वुडको के काम को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने बताया कि वुडको को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. कई जगह कार्य अधूरा छोड़े जाने पर कार्रवाई होगी.

मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है. राज्य के 36 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट है. पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर में भी ऑरेंज अलर्ट है. गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, शिवहर , खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में येलो अलर्ट है. नेपाल की तराई में भारी बारिश का असर दिखने लगा है. बागमती,कमला,बलान,कोसी, महानंदा, परमान नदी लाल निशान के उपर बह रही हैं.

         

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading