मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के साहू पोखर स्थित बड़ा मंदिर पर भारतीय सेवा दल द्वारा बैठक की गई। जहां श्रावण मेला के अवसर पर 16 जुलाई मंगलवार को नेत्र निशुल्क जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

जिसमें शहर के डॉक्टर विशाल कुमार द्वारा सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर तक निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। वहीं दल के सदस्य ने मुजफ्फरपुर वासियों से यह आग्रह किया कि लोग यहां इस शिविर में आये और निशुल्क जांच का लाभ उठाये। बैठक के दौरान वार्ड 22 के जनता प्रतिनिधि संजीव गुप्ता, भारतीय सेवा दल केअध्यक्ष विक्रम सर्राफ, जितेंद्र ठाकुर, सनी महतो, राधे कुमार, रंजीत कुमार, चंदन कुमार ,छोटू उर्फ दीपक सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




