शिक्षक अभ्यर्थियों को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानें

पटना: बड़ी खबर शिक्षक बहाली से जुड़ी निकल कर सामने आ रही है। पटना हाई कोर्ट ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश शिक्षा विभाग और बीपीएससी को दिया है।

Patna High Court: पहली बार हिंदी में पटना हाईकोर्ट ने दिया फैसला, जज ने अधिवक्ता की अपील को स्वीकारा

दरअसल, बीपीएससी टीआरई वन के अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है।

धीरेंद्र कुमार की याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश बीपीएससी और शिक्षा को दिया है। इस केस की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता वाई वी गिरी ने की थी। बता दें कि अक्टूबर 2023 में बीपीएससी टीआरई वन का रिजल्ट जारी हुआ था और बीपीएससी ने पूरक रिजल्ट जारी करने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading