मुजफ्फरपुर: श्रावणी मेला के तैयारियों का जायजा लेने निकले मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। 22 जुलाई को पहली सोमवारी है जिसमें लाखों कांवरिया सारण के पहलेजा घाट से जल बोझ कर पैदल उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

इस दौरान शिव भक्त को जल उठाने से लेकर जल अभिषेक तक कही किसी प्रकार के कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसलिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।
वहीं सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत सेन और मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने आज कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।






