मुंगेर में एक बार फिर पुलिस ने दो एके-47 बरामद किया

मुंगेर ।मुंगेर में एक बार फिर पुलिस ने दो एके-47 बरामद किया। रिमांड पर लिए गए शमशेर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की सुबह से ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में छापामारी शुरू कर दी थी। पुलिस दिन भर खाक छानती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। यहां से खाली हाथ लौट रही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली।
पूछताछ में मिला सुराग
हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। शमशेर ने भी कुछ और राज उगले। इसके बाद एसपी बाबू राम, एएसपी हरिशंकर के नेतृत्व में आधे दर्जन थानाध्यक्षों और सैकड़ों जवानों ने बरदह गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हैंड मेटल डिटेक्टर के जरिये कई लोगों के घर के हर हिस्से की जांच की गई। जेसीबी से बगीचा, घर के पीछे आदि की जमीन की खुदाई की गई।
दो एके 47 व दर्जनों पिस्‍टल बरामद 
इस दौरान जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया दो एके-47, एके-47 की पांच मैगजीन आदि बरामद की गई। इस दौरान नाइन एमएम के दर्जनों पिस्टल भी बरामद किए गए। सूचना है कि हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
एसपी ने कही ये बात
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी बाबू राम ने कहा कि मिर्जापुर बरदह गांव में दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो एके-47 रायफल बरामद किया गया। अभी जांच चल रही है। इस बाबत शनिवार को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading