बिहार का सुप्रसिद्ध मंदिर गरीब नाथ धाम मुजफ्फरपुर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक कर श्रावणी ऐप का भी शुभारम्भ किया। आगे उन्होंने कहा कि सनातन की संस्कृति और संस्कार बढ़े यही मेरी कामना है।

मंदिर को राजकीय दर्जे मिलने पर उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक धार्मिक विरासत है उसका सम्मान ही नहीं उसकी विशेषता को एक बार फिर लोगों के बीच ले जाने का हम अभियान शुरु कर रहे है।

मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बिहार सरकार डॉ. दिलीप जायसवाल,पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री अजीत कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
