मुजफ्फरपुर: सावन की पहली सोमवारी को लेकर गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक सोमवार की शाम तक जारी रहा। वहीं रविवार की रात्रि 12 बजे से ही कांवरियों द्वारा जलाभिषेक शुरू हो गया था। बता दें कि धूप अधिक होने के कारण कांवरियों ने यात्रा नहीं की, तुर्की में विश्राम किया।

शाम चार बजे के बाद कांवरियों ने चलना शुरू किया, जिसी कि रात में अचानक कांवरियों की भीड़ बढ़ गयी। सोमवार की सुबह चार बजे तक कांवरियों ने पंक्तिबद्ध होकर मंदिर परिसर में लगे अर्धे में जलाभिषेक किया।

हालांकि चार बजे से स्थानीय भक्तों की भीड़ भी काफी बढ़ गयी। इस दौरान प्रशासन की टीम भी पूरी मुस्तैद दिखी। इसके साथ ही करीब दो सौ से अधिक सेवा दल के सदस्य पुरुष और महिला भक्तों को पंक्तिबद्ध कराने में जुटे रहे।
