बाबा गरीबनाथ सेवा दल रामगढ़ परिवार द्वारा सरैयागंज टावर पर बाबा भोलेनाथ का बर्फानी स्वरूप की महाआरती की गई। यह महाआरती बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक द्वारा किया गया।

जहां रामगढ़ परिवार के अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि सावन की दूसरी और तीसरी सोमवरी पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा । साथ ही रामदायालु से गरीबनाथ मंदिर तक की रूट में लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

आगे रामगढ़ परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष सोनू चौहान ने बताया कि की आज भव्य आरती का आयोजन किया गया है और लोगो में प्रसाद का वितरण भी किया गया । इस मौके पर सेवा दल के सदस्य सहित अन्य लोग गणमान्य लोग मौजूद रहे।

