ललन सिंह पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा -‘अपनी मां और औरत को कितना पढ़ाए हैं’

पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही आज राजद के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. राजद के सदस्यों का साफ साफ कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की दलित महिला विधायक का अपमान किया है. साथ ही राजद के विधान पार्षद का कहना था कि जदयू सांसद व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में जो टिप्पणी की है वो गलत है.

राबड़ी का BJP पर हमला, कहा- बिहार में लालू यादव से डरी हुई है भाजपा, भेज  रही केंद्रीय एजेंसियांललन सिंह के बयान पर क्या कहा राबड़ी देवी ने?

ललन सिंह के बयान को लेकर परिषद में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इस दौरान राबड़ी देवी ने जमकर जदयू के सांसद ललन सिंह पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि ललन सिंह जिस तरह की बात हमारे लिए बोल रहे हैं, वह पूरी तरह से महिलाओं का अपमान है.

माफी मांगे नीतीश-ललन’- राबड़ी देवी

वहीं उन्होंने कहा कि सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से दलित महिला विधायक (रेखा देवी) को अपमानित किया है, निश्चित तौर पर हमारी मांग है कि वह सदन के अंदर ही माफी मांगे. हमने प्रदेश के लिए जब-जब कुछ काम करना चाहा, नीतीश ने अड़ंगा अटकाया. शिक्षक भर्ती के दौरान हाईकोर्ट से उन्होंने ही रोक लगवाई थी.

क्या कहा था ललन सिंह ने?

दरअसल आम बजट में बिहार को विशेष सहायता मिलने पर राबड़ी देवी ने इसे झुनझुना करार दिया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा था कि राबड़ी देवी बजट पर बयान दे रही हैं. कभी उनका सिग्नेचर देख लिया कीजिए, वो कितना लंबा साइन करती हैं. बजट उनको कैसे समझ में आएगा?

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading