उफनाई नारायणी नदी में पलटी नाव, काफी जद्दोजहद के बीच किया गया रेस्क्यू

बिहार-यूपी के बॉर्डर पर नारायणी नदी में बुधवार की देर शाम अचानक एक नाव पलट गई। नाव हादसे का शिकार हुए चारों लोग किसी तरह हिम्मत जुटाकर तेज धार के बीच पुल के पिलर के स्लैब तक पहुंचे, और चीखने चिल्लाने लगे। चीखने चिल्लाने कि आवाज सुन अगल बगल के लोग आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद घंटों मशक्कत के बाद प्रशासन ने चारों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

90 thousand population of 70 villages of three tehsils affected by flood |  बहराइच में बाढ़ में फंसे 16 लोगों को बचाया गया: तीन तहसीलों के 70 गांव की  90 हजार की

रेस्क्यू के बाद अभी भी पीड़ित अपने घर नहीं पहुंचे हैं। बताया जाता है उनके कपड़े फट गए थे। ऐसे में घर के लोगों को सूचना दी गई और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां से उन्हें लेकर आया जाएगा। परिजनों ने बताया कि पूरी रात हम सभी लोगों के इंतजार में बैठे रहे। सुबह गांव पर किसी के मोबाइल पर फोन आया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल, सबको लाने की तैयारी कि जा रही है।

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading