पटनाः बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष विधानसभा के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे. विपक्षी सदस्य राज्य को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. राजद के विधायक विजय मंडल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश सरकार #### सरकार है. राजद विधायक के बयान पर भाजपा कोठे के मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष के पास कार्रवाई के लिए हमलोग भेजेंगे.
चेतावनी के बाद भी नहीं माने विपक्ष
सदन की कार्रवाई के दौरान विपक्ष नेता पोस्टर लेकर बेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों को चेतावनी भी दी. कहा कि अगर आपलोग रिपोर्टर टेबल के साथ छेड़छाड़ की तो सभी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. कहा कि आप लोगों की हड़कत के कारण पत्रकार को चोट लगी है. अध्यक्ष की चेतावनी के बाद भी विपक्ष मानने को तैयार नहीं दिखे.







