बिहार में नौकरी की बहार! शिक्षक भर्ती के बाद अब BPSC करेगा इन पदों पर बंपर बहाली

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग अगस्त महीने में भी कई परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है. आयोग के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने बताया है कि आईटीआई के उप प्राचार्य के 76 पदों के लिए आगामी 2 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा पटना जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

BPSC परीक्षा को लेकर आज हो सकता है बड़ा फैसला, CM नीतीश ने बुलाई बैठक - cm  nitish kumar calls important meeting regarding bpsc exam issue bramk -  News18 हिंदीबीपीएससी लेगा अगस्त में परीक्षा

इस परीक्षा के लिए 12556 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसके अलावा अगस्त महीने में ही प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के 318 पदों पर परीक्षा होगी. बीपीएससी के सचिव गयासुद्दीन अंसारी ने बताया है कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के लिए परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अगस्त को दो शिफ्ट में प्रदेश के 31 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

कब आएगा रिजल्ट?

बीपीएससी के सचिव गयासुद्दीन अंसारी ने यह भी बताया है कि आयोग की हाल की 7 परीक्षाएं प्रधानाध्यापक, प्रधानशिक्षक, सहायक वास्तुविद, तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, आईटीआई में उपप्राचार्य, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि इंजीनियरों की नियुक्ति परीक्षा का अंतिम रिजल्ट सरकार द्वारा आरक्षण की क्लीयरेंस के बाद ही जारी किया जाएगा.

कब आयोजित होगी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा?

आयोग के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने कहा है कि 69 वीं के मेंस का रिजल्ट 31 जुलाई तक प्रकाशित किया जाएगा और साक्षात्कार की प्रक्रिया 17 अगस्त से 28 अगस्त तक संभावित है. अंतिम परिणाम 31 अगस्त तक जारी कर दिया जाना प्रस्तावित है. वहीं 69वीं परीक्षा के माध्यम से 475 पदों पर नियुक्ति होनी है. बीएससी 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में बताया कि अभी 5 विभागों से 100 से भी कम वैकेंसी मिली है. यदि कैलेंडर के अनुसार घोषित तिथि 30 सितंबर के एक-डेढ़ महीना पहले भी उन्हें वैकेंसी मिल जाती है, तो वह 30 सितंबर तक परीक्षा आयोजित करा लेंगे.

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading