मुजफ्फरपुर: मामला जिले के मीनापुर प्रखंड के मुसाचक गाँव की है। जहां एक ही खाता एवं खेसरा पर घर बना के रह रहे अमीरों के घर को छोड़, गरीबों के घर पर मीनापुर सीओ ने बुलडोजर चलवा दिया।

इसकी शिकायत उस जमीन पर रह रही अनीता देवी सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से मिल कर की। जिसमें उनका कहना है कि सौ वर्षों से भी अधिक समय से उनका परिवार सरकारी जमीन पर मकान बना कर अपना गुजर बसर कर रहा था।


उसी जमीन पर एक सरकारी शिक्षक और एक व्यक्ति भी अपने परिवार संग घर बना कर रह रहे हैं। विगत दिनों सरकारी शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति ने पैसे के दम पर घर हटवा दिया। जबकि उसी खाता और खेसरा पर वो लोग भी रह रहे हैं।

जिसे लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है साथ ही अंचलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की गई है। वहीं इस मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि यह पूरा प्रकरण काफी गंभीर है।

पीड़ितों के द्वारा जो आवेदन दिया गया है, उसके आलोक में अविलम्ब विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। नहीं तो पीड़ित पक्ष इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही न्यायालय में जाएंगे






