मुजफ्फरपुर में इंडियन बैंक की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: इंडियन बैंक की स्थापना दिवस के 118वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज जिले के अंचल कार्यालय द्वारा सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर के सहयोग से ओम शांति कॉम्प्लेक्स, मिठनपुरा में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर अंचल के अंचल प्रमुख जयंत कुमार पुष्टि ने कहा कि हमारा बैंक अपने व्यावसायिक दायित्वों की पूर्ति तो करता ही है साथ ही बैंक के द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए हर वर्ष बैंक की स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर समेत कई अन्य गतिविधियों का भी आयोजन करता है।

 

आज के इस आयोजन को लेकर इंडियन बैंक के अधिकारियों ने जो उत्साह दिखाया वो प्रशंसनीय है। साथ ही अंचल प्रमुख ने सदर अस्पताल के स्वास्थयकर्मियों का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर इंडियन बैंक के उपअंचल प्रमुख अभिजीत कुमार, मुख्य प्रबंधन अजय कुमार, रूपेश नंदन, राजेश कुमार, आदित्य प्रकाश समेत अनेक अधिकारीगण मौजूद रहें।

 

     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.