मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला को लेकर शहर के विभिन्न कांवरिया सेवा शिविर भक्तों की सेवा में लगातार लगे हुए हैं। आज तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा गरीब नाथधाम में कावड़ियों की भारी भीड़ रही।



वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालाजी परिवार द्वारा कावड़िया के लिए निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। बता दें कि बालाजी परिवार पिछले 17 वर्षों से कावड़ियों की निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है।



जहां इस वर्ष कावड़ियों के लिए ठंडा पानी, गर्म पानी, फल, शरबत, चाय दवा सहित भंडारे की पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं इस शिविर के महासचिव विकास कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे कांवरिया और डाक बम का जत्था मंदिर की ओर बढ़ रहा है महादेव के जयकारे से पूरा शहर गूंज रहा।



जिला स्कूल से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कावड़ियों के लंबी कतार लगी हुई है। जिनकी बालाजी सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही। इस दौरान अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, महासचिव अशोक अंदाज, संकेत सराफ, सचिन शंकर कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष कौशल किशोर, महासचिव विकास कुमार, सदस्य दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित रहें।








