मुजफ्फरपुर: शहर में वन मानसून कार्यक्रम के तहत लगया गए पौधें

मुजफ्फरपुर के वार्ड पार्षद 7 के सुषमा देवी द्वारा आज वन मानसून कार्यक्रम के तहत पौधरोपण का कार्य किया गया। जहां उन्होंने बताया कि आज वन मानसून कार्यक्रम के साथ साथ जड़ी बूटी दिवस भी है जिसे लेकर नगर निगम द्वारा दिए गए पौधों को लगाया गया है। 

पौधे प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है। आजअगर हम पौधे लगाएंगे तभी आने वाले भविष्य में प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। इस दौरान उप मेयर डॉ मोनालिसा भी उपस्थित रहीं।  

उन्होंने सर्वप्रथम जड़ी बूटी दिवस को लेकर सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होने बताया कि पेड़-पौधे हमारी प्रकृति और भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है।  

उन्होंने शहरवासियों से भी यह अपील किया कि आस-पास कोई भी क्षेत्र खाली दिखे तो उस खाली जगह का इस्तेमाल पौधे लगाकर करें। और वन संरक्षण और अपने भविष्य को बचाने में मदद करें। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुषमा देवी, उप मेयर डॉ मोनालिसा, विधायक विजेंद्र चौधरी, वार्ड के जनता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.