दरभंगा में एक साथ 4 मगरमच्छ मछुआरों के जाल में फंसने से ह’ड़कंप

दरभंगा: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के समीप अधवारा समूह के गेहूंआ नदी में मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में मगरमच्छ फंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जाल से मगरमच्छ निकलने की कोशिश करने लगा.

ऐसे में चार से पांच की संख्या में मिलकर मछुआरों ने जाल को संभाला और मगरमच्छ को पकड़ लिया. मछुआरों का कहना है कि नदी में एक दो नहीं बल्कि चार मगरमच्छ है.

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ

मछुआरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर तटबंध पर लाया गया और तटबंध के नीचे बांध कर इस बात की सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ वन विभाग को दी गई.

मछुआरों ने मोटी-मोटी रस्सियों से मगरमच्छ को बांध कर तटबंध में रखा था. वहीं स्थानीय मछुआरा गणेश मांझी ने बताया कि इस गेहूंआ नदी में चार मगरमच्छ को हमलोग देखते हैं. जिसमें से एक मगरमच्छ का बच्चा फंस गया है.

पशुपालकों में भय का माहौल
वहीं मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना के बाद देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मगरमच्छ मिलने से पशुपालकों के बीच भय का माहौल है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि गेहूंआ नदी के पानी में मगरमच्छ कैसे आ गया.
यहां लोग अपने मवेशियों के लिए चारा काटने जाते हैं. वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने साथ लेकर चली गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.