मुजफ्फरपुर: सहयोग सुपरस्टार के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लोगों के बीच बांटा जाएगा जलेबी और तिरंगा। बता दें कि यह संगठन पिछले दो महीनों से लगातार जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है। जहां इस बार लगभग दो हजार लोगों के बिछ जलेबी एवं तिरंगा बांटने को लेकर सहयोग सुपरस्टार के सदस्यों द्वारा तैयारी की गई है।

इससे पहले भी सहयोग सुपरस्टार के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच छोले-पूरी, कभी शरबत, तो कभी लोगों के बीच फल का वितरण किया जाता रहा है।

वहीं इस संगठन के संस्थापक शुभम ने बताया कि इस संगठन में 50 से अधिक युवा-युवती निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते है और आगे भी करते रहेंग। साथ ही उन्होंने लोगो से भी यह अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़े ताकि हम और अधिक लोगों की सेवा कर सकें।

इस मौके पर संस्थापक शुभम, एडमिन सत्यम, लीडर रॉकी, साताक्षी, दीक्षु, अनन्या, तन्वी, मोहित, सौरव, ज्योति, प्रिया, कशिश, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें।








