‘हम एक होकर एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़ें’, राबड़ी आवास पर लालू यादव ने किया झंडोत्तोलन

पटना: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ है तो इसमें कई लोगों ने कुर्बानी दी है और उन लोगों को आज हम याद कर रहे हैं. उन्हीं महापुरूषों के कारण आज हमारा देश आजाद है आज उनको याद करने का दिन है.

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी

देश की मजबूती के लिए मिलजुल कर कम करें

बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा देश अपने शहीदों को याद करता है जिनके बदौलत देश को आजादी मिली.

आज के दिन सबको संकल्प लेना चाहिए कि देश और मजबूती से तरक्की करें. तरक्की के दिशा में लोगों को मिल जुल कर काम करना चाहिए ताकि देश और ज्यादा मजबूत हो सके.

पूरे परिवार के साथ ध्वजारोहण

राबड़ी आवास पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ ध्वजारोहण किये और झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. पूर्व सीएम राबड़ी देवी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.