बिहार के इन 3 जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

बिहार में इन दिनों मानसून सीजन 2 चल रहा है। पूरे प्रदेश में कम या अधिक बारिश हो रही है। आज भी राज्य के सभी जिलों में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य भर में मानसून सक्रिय रहेगा जिससे बारिश की संभावना है।

Why Does Happens Lightning In Sky What Is Its Reason Know The All Details -  Amar Ujala Hindi News Live - Lightning:बादलों के बीच कैसे बनती है आकाशीय  बिजली, क्यों गरजता है

बताया जा रहा है कि दक्षिण बिहार में ज्यादा सक्रिय वर्ष होने की संभावना है। खासकर दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाकों में अधिक वर्षा का पूर्वानुमान है। राज्य के कई जिलों में खरनाक ठनका गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

शुक्रवार को बिहार मौसम विभाग की ओर से जो फॉरका्स्ट जारी किया गया है उसके मुताबिक आज शुक्रवार को तीन जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।न इन जिलों में कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। कहा गया है कि इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात होगा।

इसके अलावा गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा में कुछ-कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं बताया गया है उत्तर बिहार में आज मानसून सक्रिय तो रहेगा पर अपेक्षाकृत कुछ कमजोर होने के आसार मिलरहे हैं।

बिहार में अबतक हुई बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से एक आंकड़ा जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार में इस बार के मानसून में अब तक 490 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा हुई है। जबकि सामान्य वर्षा का मात्रा अबत 637.5 मिलीमीटर है।

बताया गया है कि तुलनात्मक तौर पर बिहार में अभी भी 23 प्रतिश कम बारिश हुई है। लेकिन अगस्त महीने में मानसून की दूसरी सक्रियता से बारिश की कमी में भरपाई हुई है। बताया जा रहा है कि अब तक मानसून सीजन 2 में 14 प्रतिशत की भरपाई हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय टर्फ समुद्र तल से औसतन 4.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण बांग्लादेश होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है। इसके कारण एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल गंगा में बना हुआ है।

इसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी भाग में आज बहुत कम वर्षा होने के संकेत हैं। लेकिन राज्य में तापमान में खास परिवर्तन की स्थिति नहीं बन पा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading