बिहार में एक और ब्रिज का पिलर ध्वस्त, भागलपुर-अगुवानी पुल की पाया-9 का सुपर स्ट्रक्चर गंगा में समाया

भागलपुर:बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर गंगा नदी पर बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी का पिलर धवस्त हो गया है. निर्माणाधीन फोरलेन पुल की पाया संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया. घटना शनिवार की सुबह 7 बजे की बतायी जा रही है. कुछ ही सेकेंड में पुल का पिलर नदी में समा गया. तीसरी बार पुलिस का हिस्सा गिरा है.

1750 करोड़ की लागत पुल का निर्माण

बता दें कि 1750 करोड़ की लागत से भागलपुर अगुवानी पुल का निर्माण किया जा रहा है. बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है. 3.160 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण हो रहा है. 23 फरवरी 2014 में इसकी आधारशिला लखी गयी थी. 9 मार्च 2015 को इसका निर्माण शुरू हुआ था, तब से कई बार पुल का हिस्सा ध्वस्त हो चुका है.

तीन बार गिरा पुल का स्ट्रक्चर

पहली घटना 30 अप्रैल 2022 को हुई थी. भागलपुर-अगुवानी पुल का पिलर 4 और 6 को जोड़ने वाला 36 सेंगमेंट हवा में झोंके के कारण नदी में समा गया था. दूसरी घटना 5 जून 2023 की है. इस दिन पिलर संख्या 11,12 और 13 को जोड़ने वाला सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया था. एक बार फिर 17 अगस्त को पुल की पिलर संख्या 9 का सुपर स्ट्रक्चर गंगा में समा गया है.

एसपी सिंघला कंपनी करा रही निर्माण

बता दें कि इस पुल का निर्माण एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है. कंपनी ने दावा किया था कि अगले साल इस पुल को चालू कर दिया जाएगा लेकिन पुल का स्ट्रक्चर गिरने के कारण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading