बिहार के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा हाल

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन जगहों पर छिटपुट वर्षा संभव है। जबकि, तीन जिलों गया, नवादा और जमुई में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Weather Today: आज इन राज्‍यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी  किया रेड अलर्ट | Zee Business Hindi

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के व दक्षिणी भागों के कुछ भागों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

बेगूसराय में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई

बेगूसराय के बरौनी में 28.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में तीखी धूप के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि, शाम में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

राजधानी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस जबकि, 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बेगूसराय, शेखपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पढ़ें किन जगहों पर कितनी बारिश दर्ज की गई

बेगूसराय के बरौनी में 28.6 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 28.4 मिमी, गया के फतेहपुर में 26.4 मिमी, मुंगेर में 25.5 मिमी, खगड़िया में 24.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 22.8 मिमी, पटना के दानापुर में 22.0 मिमी, गया के टेकारी में 22.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में 16.2 मिमी, मुजफ्फरपुर में 15.2 मिमी , जहानाबाद के मखदुमपुर में 15.2 मिमी बारिश हुई।

भोजपुर के बिहिया में 13.6 मिमी, नवादा के कौआकोल में 13.2 मिमी, रोहतास में 12.8 मिमी, नवादा में 11.5 मिमी, भोजपुर के शाहपुर में 11.4 मिमी, सुपौल के निर्मली में 11.0 मिमी, पटना के मोकामा में 10.6 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 35.9 28.6 गया 34.9 27.4 भागलपुर 36.0 27.4 मुजफ्फरपुर 33.8 28.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading