मुजफ्फरपुर में सनातन सेवा दल द्वारा अंतिम सोमवारी को बाबा गरीबनाथ मंदिर में मुख्य संरक्षक अभिषेक पाठक के नेतृत्व में 101 लीटर दूध का महाप्रसाद वितरण किया गया।


महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम एवं सनातन सेवा दल के अध्यक्ष राणा श्रेयांश ने कहा की सनातन सेवा दल सिर्फ श्रावण मास के लिए निर्मित नही है,यह वार्षिक सेवा कार्य करने हेतु निर्मित किया गया है।


सनातन सेवा दल सेवा करने हेतु सदैव तत्पर रहता है। वहीं दल के सदस्य कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन सेवा दल आज 101 लीटर दूध से बने महाप्रसाद का वितरण किया है लेकिन भविष्य में महाप्रसाद की संख्या और बढ़ेगी। आगे संगठन के पूर्व सचिव प्रियांशु श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन सदैव देश और सनातन समाज के सेवा कार्य में लगा रहेगा।

इस मौके पर साहु पोखर सेवा दल के अध्यक्ष गोलू सिंह,नवनीत कुमार सिंह,उमंग स्वराज,नितिन कुमार,विक्की ओझा,आयुष कुमार,रोहन कुमार,अमर कुमार,कन्हैया कुमार,अमन झा,पुष्कर झा,प्रियांशु सिंह,शिवम चौबे,आशीष कश्यप,सजल कुमार,विशाल कुमार,साहिल कुमार सहित कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।






