बिहार में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर मुजफ्फरपुर में महिला राजद द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं इस मार्च में शामिल हुई।

जहां उन्होंने बताया कि बिहार में आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या जैसे मामले आ रहे है, लेकिन सरकार बिल्कुल चुप है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लेकर डबल इंजन की सरकार अपना एजेंडा चला रही है, लेकिन यहां बेटियां ही सुरक्षित नही है। ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।






